अखनूर में भाजपा कार्यकर्ता बैठक करते हुए।
अखनूर। भाजपा जिला अखनूर के कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। कार्यक्रम में पांच अगस्त को त्योहार के रूप में मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि इस दिन सभी मंडलों में सभी पंचायतों और तीनों म्यूनिसिपल कमेटी में तिरंगा फराया जाएगा। हर चौराहे में दीपक जलाएं जाएंगे। घरों में भी दीपक जलाए जलाने के साथ पटाखे भी जलाए जाएंगे। पांच अगस्त के दिन 370, 35 ए को खत्म किया गया और इस दिन अब राममंदिर की नींव रखी जाएगी। बैठक में जिला प्रभारी कर्ण सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, डॉ. कृष्ण लाल, जीएस चिब, सोभा राम, दलजीत सिंह, सूरज सिंह, जुगल डोगरा, सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष, जगन नाथ, सुखदेव सिंह, मंगा राम, शाम सिंह, राम, लाल, बी डी, शर्मा, रीता वर्मा, रजित शर्मा, दलबीर सिंह, बिशन लाल, गुरपाल सिंह, बीडीसी चेयरमैन नेहा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह कुलवंत सिंह, सचिब सोनिया वर्मा, राज कुमार, प्रदीप चौधरी, केडी शर्मा मौजूद रहे। संवाद