फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कोर्ट बाजार एसोसिएशन के प्रधान बने रहेंगे अनिल कुमार शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। मुंसिफ कोर्ट बाजार एसोसिएशन ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें एसोसिएशन के प्रधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अनिल कुमार शर्मा ही एसोसिएशन के प्रधान हैं। कहा कि जब तक अगले चुनाव नहीं होंगे, तब तक अनिल शर्मा ही प्रधान रहेंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक दुकानदार खुद को एसोसिएशन का प्रधान बता रहा है, जिसकी वे निंदा करते हैं और जब तक दुकानदार कोई फैसला नहीं लेते तब तक अनिल शर्मा ही प्रधान रहेंगे। दुकानदार मनजीत सिंह, केवल कृष्ण आदि ने बताया कि बीते दिनो अफवाह फैलाई गई कि एसोसिएशन ने नया प्रधान चुन लिया है, जो सब झूठ है। उन्होंने मांग उठाई कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दुकानदारों ने उन्हें एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया है, ऐसे में वह लगातार एसोसिएशन की भलाई के लिए कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को प्रधान बता रहा है, उसे चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से प्रधान चुना जा सके। बैठक में दुकानदार रमणीक सिंह, दीपक कुमार, नीता कुमार, रमेश लाल, मदन लाल अशोक कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें