सांबा। जिले के धार्मिक एवं पहाड़ी ब्लॉक पुरमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर जनता विकास मंच का गठन किया है। इस मौके पर बीडीसी चेयरपर्सन पुरमंडल अरशाद बेग़म सहित दर्जनों पंचों व सरपंचों ने भाजपा को अलविदा कह कर मंच में शामिल हो गए हैं। मंच का अध्यक्ष अरुण शर्मा को बनाया गया।
उन्होंने बताया कि सांबा जिले के वरिष्ठ नेता पुरमंडल ब्लॉक के भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर अपने खासमखास लोगों को ही पद देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरमंडल के लोग भाजपा समर्थक रहे हैं, लेकिन भाजपा के जम्मूू-कश्मीर के नेताओं की नीतियों से नाराज हो गए हैं। उनके अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने उनको तरजीह नहीं दी, जिससे क्षुब्ध होकर दर्जनों पंचों-सरपंचों ने भाजपा को छोड़कर जनता विकास मंच बनाकर उसमें शामिल हुए। इसको लेकर रविवार को ब्लॉक पुरमंडल में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर सरपंच जोगिंदर शर्मा, अनिल कुमार, अर्शिद चौधरी, सरपंच सुनीता शर्मा, सरपंच गणेश दत्त, पंच मधु रानी, पंच सुमन लत्ता, पंच जमात अली, पंच बशीर अहमद, पंच मोहन लाल व अंकुश शर्मा को ब्लॉक पुरमंडल के यूथ प्रधान आदि भी जनता विकास मंच जम्मू-कश्मीर में शामिल हुए।
-----
वाक्स
भाजपा के स्थानीय नेता तो उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में भी नहीं बुलाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो हर कार्यकर्ता को संगठित करते हैं लेकिन स्थानीय ओहदेदार नेता पार्टी को अपनी मिलकियत बना कर दूरदराज ब्लॉकों के छोटे नेताओं को नजरअंदाज करते हैं। जो असहनीय है, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने जनता विकास मंच में शामिल होने का मन बनाया है।
-अरशाद बेग़म, बीडीसी चेयरपर्सन, पुरमंडल