फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने डीडीसी सदस्यों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस कार्यालय नदनी में एसएसपी राजेश शर्मा ने डीडीसी सदस्यों के साथ सोमवार करे बैठक की। बैठक के दौरान कानून और व्यवस्था, सीमावर्ती निवासियों की समस्याओं, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस संबंधित मामले को प्राथमिकता पर देखेगी। इसके अलावा एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हमेशा नागरिकों के कल्याण के लिए और जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में आगे है। उपस्थित सभी डीडीसी सदस्यों ने पुलिस की भूमिका की सराहना की और बैठक के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान एडीएसपी, एसडीपीओ विजयपुर, डीएसपी डीआर, डीएसपी आपरेशन, डीएसपी हेडक्वार्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें