फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंब ब्लाक की पहाड़ी पंचायत में डीडीसी सदस्य ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पहाड़ी ब्लॉक सुंब से डीडीसी सदस्य एवं भाजपा के नामित उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने बुधवार को पहाड़ी पंचायत कारड के गांवों में बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कारड की सरपंच क्रांति किरण ने लोगों के साथ उनका स्वागत किया। सरपंच ने उन्हें ग्रामीणों को पेश आ रही परेशानियों से अवगत कराया। बलवान सिंह ने ग्रामीणों का आभार जताया कि उन्हें पहले डीडीसी का सदस्य चुना अब उपाध्यक्ष उमीदवार के लिए पार्टी ने उन्हें मौका दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। बाद में उन्होंने बगून गांव पहुंच कर देव स्थान जेसीरा माता के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें