सांबा। सीमावर्ती गांवों में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सारथी मंडल व राजपुरा मंडल की ओर से विभिन्न गांवों में राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल। सीमावर्ती गांव चचवाल, चलेआरी, सारथी, राजपुरा और सनूरा में शोभा यात्रा में युवक मोटरसाइकिल व निजी वाहनों से जय श्रीराम के उद्घोष लगाकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पहले भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। बाद में रैली को रवाना किया गया। इस अवसर पर रंजीत सिंह, भारत इंदु शर्मा, सुशांत शर्मा, रूदन आदि प्रमुख रूप से साथ चल रहे थे। संवाद