विजयपुर। कस्बा के वार्ड नंबर-12 स्थित बाबा सुरगल देव स्थान पर बुधवार को अमावस्या के पावन अवसर पर सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कृष्ण लाल चौधरी की देखरेख में सत्संग और भंडारा किया गया। इस मौके पर विशन शास्त्री द्वारा लोगों को प्रवचन दिए गए, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर विशन शास्त्री ने कहा कि राम नाम सबसे बड़ा नाम है। इसलिए इसको समय-समय पर जाप करते रहना चाहिए। राम नाम से ही व्यक्ति के हर कार्य सिद्ध होते हैं। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने सत्संग में भाग लेकर पुण्य के भागी बने और बाद में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद