सांबा। जिले में डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के चिह्न पर चुनाव होंगे। हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों की ओर से उमीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी संभावित उम्मीदवार चुनावी क्षेत्र में पहुंच कर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। पहाड़ी कस्बा सुंब व घगवाल सामान्य जाति के लिए है। जहां संभावित उम्मीदवार लोगों के साथ बैठकें कर समर्थन मांग रहे हैं। जहां केवल भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वालों की संख्या कुछ अधिक है। अन्य दलों की ओर से भी अंदर खाने अपने उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। वहीं सीमावर्ती ब्लाक राजपुरा की सीट महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस सीट के लिए भी भाजपा के चुनाव चिह्न के लिए चार से पांच महिलाएं अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोंक रही हैं। संभावित महिला उम्मीदवार अभी से क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क साध कर उन्हें समर्थन देने के बारे में पक्का कर रही हैं। कुल मिला कर डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां जोर पकड़ रही हैं।