फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों को मार देंगे

विज्ञापन
.अखनूर में कांग्रेस पार्टी में शामिल पूर्व सरपंच का स्वागत करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी और कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में डीडीसी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। बैठक में डीडीसी चुनाव की चयन प्रक्रिया कमेटी का गठन किया गया। जो प्रत्याशी का चयन हेतु सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सतीश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार जो कृषि कानूनों को देश में लागू कर रही है, वह किसानों को व्यवस्थित रूप से मार देंगे। भाजपा सरकार यह सुनिश्चित नहीं कर रही है कि नए कानूनों के तहत किसानों को एमएसपी दिया जाएगा। एमएसपी के बिना किसान कॉर्पोरेट क्षेत्र पर निर्भर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने हमेशा एमएसपी का समर्थन किया और किसानों को फसलों की सर्वोत्तम कीमत देने के लिए इसे कई गुना बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को भटकना पड़ रहा है।
बैठक में ओबीसी सेल के पूर्व वाइस चेयरमैन कुलदीप वर्मा, उत्तम सिंह, हरभजन सिंह, बंसी लाल गुप्ता, बाबू राम, बलदेव राज, मदन लाल, कृष्ण लाल, मोहन लाल, राम लाल, गोविंद राम, अंकुश गुप्ता, ज्ञान चंद, बोध राज, अश्वनी, संजीव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिल रही खाद, बनी परेशानी
सांबा। अब गेहूं की बिजाई की जानी है। ऐसे में किसानों को खाद नहीं मिलने से परेशानी बनी हुई है। किसान गार सिंह चौधरी, चानन सिंह, बाबू राम, जगदीश कुमार आदि ने बताया कि इन दिनों किसान गेहूं की बिजाई के लिए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें खाद ही नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब भी फसल की बिजाई का समय आता है। किसानों को खाद बीज की किल्लत बनी रहती है। सरकार की ओर से भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एलजी से मांग उठाई कि किसानों को पेश आ रही परेशानियों का शीघ्र समाधान करें ताकि किसान अपनी गेहूं की फसल की समय पर बिजाई कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें