फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश लाल बने राम उत्सव समिति के उप चेयरमैन 8, 5 वोटों से पार्षद देवराज को हराया।

विज्ञापन
उपाध्यक्ष चुने जाने पर विजय चिह्न बनाते रमेश लाल व अन्य। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। म्यूनिसिपल कमेटी में उपाध्यक्ष पद के लिए तहसीलदार सोहनलाल राणा व ईओ अजय सांगड़ा की मौजूदगी में चुनाव कराए गए। चुनाव की दौड़ में 2 उम्मीदवार पार्षद देवराज व रमेश लाल थे। कुल 13 पार्षदों द्वारा डाले गए वोटों में रमेश लाल ने 8 वोट हासिल कर पार्षद देवराज को 3 वोटों से मात दे दी। देवराज को कुल 5 वोट पड़े।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी तहसीलदार ने बताया कि रमेश लाल भाजपा के उम्मीदवार थे उनको नया उपाध्यक्ष चुना गया है। आज के बाद बिश्नाह म्यूनिसिपल कमेटी में उपाध्यक्ष के तौर पर रमेश लाल काम करेंगे। इस अवसर पर रमेश लाल ने बाकी पार्षदों का उनके हक में दिए गए वोटों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने सभी साथियों की उम्मीदों पर हर प्रकार से खरा उतरेंगे और बिश्नाह कमेटी के अधीन आते क्षेत्र की तरक्की के लिए पूरा योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें