फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय भारत पाक सीमा पर रहने वाले हर एक परिवार को मिले आरक्षण का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर रहने वाले हर एक परिवार को आरक्षण का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

वीरवार को प्रेसवार्ता में कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार सीमा से लगते गांवों में रहने वाले परिवारों को जो आरक्षण देने का फैसला किया है वह स्वागत योग्य है। उसके साथ ही मांग करते हैं कि यह लाभ हर एक परिवार को मिलना चाहिए। सरकार की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि जिस परिवार की सालाना आमदनी आठ लाख से ऊपर है उन्हें इस आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। यह इन परिवारों के साथ भेदभाव है। जब भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की जाती है तो उसका नुकसान हर एक परिवार को उठाना पड़ता है। वह चाहे अमीर हो या गरीब। सरकार को आरक्षण देने के लिए जो शर्तें रखी हैं उन्हें वापस लिया जाए।
प्रेसवार्ता में नायब सरपंच प्यारे लाल, चेयरमैन दर्शन सिंह, सरदार हरजिंदर सिंह, अमर सिंह, पवन सिंह, सत्या देवी, प्रवीण शर्मा, सोमनाथ, गुरबचन सिंह, अंजू बाला, श्याम लाल शर्मा तथा रामपाल सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें