फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय सचिव पुराने रेलवे ट्रैक को वहाल न करने पर प्रभावित लोगो से वैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-सुचेतगढ़ के पुराने ट्रैक पर हेरिटेज ट्रेन चलाने की सरकार की योजना से प्रभावित होने पर गांव कोटली शाहदौला के ग्रामीणों से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह सत्ता ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि लोगों के घर इसमें न आएं। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के विस्थापित हुए लोगों को आंदोलन करने के लिए उक्सा रहे हैं। हेरिटेज ट्रेन चलाए जाने के लिए अगर दस हजार परिवारों के आवास चले जाएंगे तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। देश के विभाजन के बाद यहां सरकार की ओर से पीओके विस्थापितों को रहने के लिए भूमि मुहैया कराई गई थी। आजादी के 70 वर्ष बाद अगर उन्हें एक बार फिर अपने घरों को छोड़ना पड़ा तो मुश्किल होगी। इस दौरान मीरां साहिब ब्लॉक बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार ने कहा कि उपराज्यपाल के सलाहकार द्वारा पुराने रेल मार्ग को बहाल कर हेरिटेज ट्रेन चलाए जाने के लिए डीपीआर बनाए जाने के लिए कहा है। लेकिन ट्रैक को बहाल करने पर हजारों परिवार प्रभावित होंगे। इसके लिए भी सरकार को पीओके विस्थापितों सहित स्थानीय लोगों के बारे में सोच कर फैसला लेना चाहिए।
इस दौरान रेलवे पटरी पर रहने वाले लोगों ने भी विचार रखे। बैठक में पंचायत के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा, शिव कुमार वाली, राकेश पंडित, सेवानिवृत्त कै. कुंदन लाल शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें