फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता द्वारा राधा स्वामी आश्रम को जाने वाले मार्ग को जल्द बनाए जाने की मांग पूरी होने के बाद आश्रम में जाकर लोगों को इसके ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। जिला कोआपरेटिव सेल आरएस पुरा के कनवीनर राकेश पंत ने रविवार को श्रीराधास्वामी आश्रम का दौरा किया। उन्होंने बताया कि संगत की पुरानी मांग आश्रम तक पक्की सड़क का निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने योजना बनाई है। योजना के अनुसार सड़क निर्माण पर लगभग 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पंत ने कहा भाजपा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के अपने वादे पर अडिग है। विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवों के लिए बहुत ही योजनाएं ला रहे हैं। इससे गांवों का चहुंमुखी विकास हो सके। गांवों का विकास ऐसे ही संभव हो सकता है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी देख रेख में जम्मू के गांव विकास के रथ पर दौड़ रहे हैं। इस मौक़े पर सरपंच प्रीतम, पंच काजल, सुरेश, गरनेडी सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें