मीरां साहिब। भाजपा की आरएस पुरा जिला इकाई की तरफ से सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर अल्पसंख्यक मोर्चा के चुने सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
भाजपा के जिला प्रधान सॅ हरभजन सिंह पम्मी ने कहा कि पार्टी की तरफ से इकाइयों का गठन किया जा रहा है और जिला स्तर पर जिन लोगों के नामों की घोषणा पार्टी हाईकमान द्वारा की गई उन्हें आज जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया है। चुने गए सदस्यों ने पार्टी को विश्वास दिलाया है कि उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने के लिए हर कदम उठाएंगे। वहीं मोर्चा के जिला प्रधान सरदार संतोख सिंह ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लगातार लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा, और उसे सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बलविंदर सिंह, सुलखन सिंह जसवीर सिंह, पूर्व विधायक गारू राम भगत, बद्रीनाथ शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।