फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ सिंह नाग अध्यक्ष, निर्मला देवी उपाध्यक्ष के लिए नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी चुनाव में सात सीटें जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं, बहुमत के लिए एक सदस्य की जरूरत है। जिसके सर्मथन के लिए बीजेपी जुटी हुई है, ताकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया जा सके।
विज्ञापन

रियासी जिले में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मतदान दस फरवरी को होगा। भाजपा ने पहल करते हुए भमाग ब्लॉक से जीते सर्राफ सिंह नाग को अध्यक्ष और कटरा ब्लॉक से जीती निर्मला देवी को उपाध्यक्ष के लिए नामित किया है। उधर, दोनों पदों के लिए अन्य दलों ने भी तैैयारी तेज कर दी हैं। भाजपा को अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक सदस्य की जरूरत है। बीजेपी के पास जेके अपनी पार्टी के दो सदस्यों सहित एक निर्दलीय को साथ जोड़ने का विकल्प है।
नेकां ने चुनाव में तीन और कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा किया है। भाजपा के बिना जिले में अन्य कोई दल अध्यक्ष पद पर काबिज हो ऐसा संभव नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार को जिला प्रभारी राजीव शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ मुलाकात कर उन को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया था और सभी व्हिप भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें