फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में बिना गठजोड़ चेयरमैन बनाना असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। डीडीसी चेयरमैन के लिए जिले में बिना गठजोड़ के कुर्सी पाना असंभव है। वहीं, डीडीसी चुनाव में चौदह में से सात पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी भाजपा की निगाह कुर्सी पर है। डीडीसी चुनावों में भाजपा ने सात ब्लाक पौनी, पौनी ए, कटड़ा, पैंथल, भमाग, अरनास व जिजबगली में जीत दर्ज की है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकों) ने ब्लॉक चसाना ए, माहौर और रियासी में जीत हासिल की है। जेके अपनी पार्टी के दो उम्मीदवार चसाना व थुरू और ब्लाक माहौर ए से कांग्रेस व ब्लाक गुलाबगढ़ से निर्दलीय ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

चेयरमैन बनाने के लिए आठ सदस्यों का साथ होना जरूरी है। भाजपा को चेयरमैन बनाने के लिए एक सदस्य की जरूरत है। अगर कोई सदस्य भाजपा के साथ नहीं जुड़ता है और अन्य जीते हुए सभी सदस्य एकजुट हो जाते है तो भी जिला में चेयरमैन बनाना आसान नहीं होगा। भाजपा के लिए जिला में चेयरमैन बनाना सबसे बडी चुनौती साबित हो रहा है। जिला ओपन होने के बाद आने वाले दिनों में भाजपा के साथ ही नेकां व अपनी पार्टी चेयरमैन के लिए दावा ठोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें