श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार लोगों से किए सभी वादों को पूरा करेगी। कहा कि देश में शेडो कैबिनेट की कोई व्यवस्था नहीं है। भाजपा ने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में विभिन्न विभागों की निगरानी के लिए शेडो कैबिनेट बनाई है। मुख्यमंत्री शनिवार को मीरवाइज उमर फारूक के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अब्दुल्ला ने मीरवाइज के ससुर दिवंगत गुलाम सिब्तैन मसूदी के आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त की, जिनका बीते वीरवार को निधन हो गया। ब्यूरो