फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को नजर अंदाज कर रही केंद्र सरकार : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा में अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में रविवार को पूर्व मंत्री चाैधरी गारू राम की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस ने अधिवेशन किया। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कार्यकारी प्रधान रमण भल्ला सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। कर्रा ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और अन्य बुनियादी समस्याएं बढ़ रही हैं। सदन में महिला आरक्षण विधेयक पर हुए मतदान के बाद पीएम मोदी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। भल्ला ने कहा कि जम्मू के विधायक सिर्फ दिल्ली में बैठे नेताओं की हां में हां मिलाकर काम कर रहे हैं। किसानों मजदूरों, युवा वर्ग के साथ आम लोग परेशान हैं। माैके पर पूर्व मंत्री मूला राम, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व सांसद तरलोक सिंह बाजवा, नीरज कुंदन, अजायब मोटन भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें