आरएस पुरा। गांव कोटली शाह दौला में पीडीपी ने रविवार को आरएस पुरा-जम्मू साउथ के प्रभारी नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय अधिवेशन किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान मोहम्मद सरताज मदनी मुख्य अतिथि रहे। मदनी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन सरकार इन पर ध्यान देने के बजाय विभाजनीय राजनीति में लगी हुई है। मदनी ने कहा, विपक्ष कहता है कि मौजूदा संख्या के आधार पर महिला आरक्षण लागू किया जाए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। आरएस पुरा में बासमती की पैदावार करने वाले किसान परेशान है। आरएस पुरा में शुगर मिल, तारपीन कारखाना, बल्ले बनाने की फैक्टरी सब कुछ खत्म हो चुका है। माैके पर सतपाल चाढ़क, बचन लाल, अंकुश दुबे, विक्की डोगरा, अदिति गुप्ता, तालिब हुसैन आदि माैजूद रहे। अंकुश रैना की अध्यक्षता में एस टू संघर्ष समिति ने पीडीपी नेता मदनी को ज्ञापन सौंपा। संवाद