विजयपुर। प्रदेश कांग्रेस के नेता बबल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजयपुर में प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक इंदू पवार, संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। पवार ने कहा कि मनरेगा गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के लिए रोजगार की गारंटी है। इसका नाम बदलना केवल नाम परिवर्तन नहीं बल्कि मजदूरों की पहचान और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है और इससे ग्रामीण मजदूरों में असंतोष फैल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में ब्लाॅक प्रधान उत्तम चंद व कई नेता मौजूद थे। संवाद