विजयपुर। लोहड़ी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार सज गए हैं। लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली का अर्घ्य दिया जाता है। आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग मंगल कामना करते हैं। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंदिर मार्केट, मेन बाजार, रामगढ़ रोड क्षेत्र में विशेष तौर पर दुकानों की सजावट की गई है। बाजार में पर्व के कुछ दिन पहले से ही संबंधित सामग्री के स्टॉल लगाए गए हैं। मूंगफली, गजक और मक्की के 200 ग्राम से लेकर एक किलो तक के अलग-अलग पैकेट उपलब्ध हैं। संवाद