फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी फिर जिंदा कर रही नेकां-कांग्रेस : भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार को नेकां और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जिन्ना की टू-नेशन थ्योरी को फिर जिंदा करने की कोशिश कर रही हैं। जम्मू संभाग को छोटे, बनावटी हिस्सों में बांटने की कोशिश की जा रही है। राजोरी में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में भाजयुमो के राज्य प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और नेकां जान-बूझकर पीर पंजाल क्षेत्र और चिनाब घाटी जैसे राजनीति से प्रेरित नामकरण को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा सके कि जम्मू कभी भी एक मजबूत राजनीतिक और प्रशासनिक इकाई के तौर पर एकजुट न रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जान-बूझकर किया गया बंटवारा जम्मू को सियासी रूप से कमजोर रखने के मकसद से किया जा रहा है ताकि इसके लोग अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने पर मजबूर हों। शर्मा ने आरोप लगाया कि राजोेरी, पुंछ, कश्मीर और लद्दाख के बड़े हिस्सों का नुकसान नेहरू और शेख अब्दुल्ला के धोखे और कमजोर लीडरशिप का नतीजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें