राजोरी। पंचायत नगरोटा मेहरा में वीरवार को कांग्रेस नेताओं ने जनसभा की। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता विधायक इफ्तिखार अहमद की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया गया। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्यों के शामिल होने से जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। कांग्रेस में शामिल होने वालों में अनिल कुमार, सुरेश चंद्र, मोती लाल, विशाल सिंह, अंकित शर्मा, रितिक शर्मा, शंकर सिंह, सुरजीत, रूबी हकीम, सुनील दत्ता, गुलशन कुमार, रमेश कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, सतपाल सिंह, मनजीत (पूर्व सैनिक) सहित अन्य कार्यकर्ता हैं। संवाद