विधायक चाैधरी मो. अकरम ने किया शिलान्यास, 20 पंचायतों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धूंधक मंदिर से गांव मरहोट के बीच 17.63 करोड़ रुपये से सुरन नदी पर पुल बनेगा। वीरवार को विधायक चाैधरी मोहम्मद अकरम ने 180 मीटर लंबे डबल लेन पुल का नींव पत्थर रखा। इस पुल से 20 पंचायतों की करीब 60 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। विधायक ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का आभार जताते हुए कहा कि इस पुल के बनने से ग्रामीणों का जीवन सरल और आवाजाही तेज होगी। समारोह की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता इमतियाज मीर ने की।