मेंढर। उपजिले में बुधवार को प्रदेश भाजपा ने महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें मेंढर के पाटी नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कौल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पार्टी की मजबूती के लिए लोगों के साथ तालमेल और संपर्क बढ़ाएं। आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करें। बैठक में पार्टी नेता वाजिद बशीर खान टिक्कू, देवेंद्र कुमार टंडन, महेश चंद्र शर्मा, नियाज खान, रंजीत कुमार शर्मा और विजय कुमार भी शामिल हुए। संवाद