फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जनसमस्याएं हल करने में देरी पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता प्रो. अशोक भगत की अध्यक्षता में मासिक बैठक की। इसमें क्षेत्र की पंचायतों व दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने हाल में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था के अब तक बहाल न होने पर चिंता जताई। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और योजना के क्रियान्वयन को पूरी तरह असफल करार दिया। बताया गया कि विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को अपने खर्च पर पाइप डालकर पानी के कनेक्शन लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार की ओर से 81 प्रतिशत घरों तक पेयजल पहुंचाने के दावों को कोसों दूर बताया। आरोप लगाया कि विभाग पर ठेकेदारों के करोड़ों रुपये बकाया हैं जिससे वे काम अधूरे छोड़ रहे हैं। प्रो. भगत ने लोगों की समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। केंद्र सरकार से मांग की कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त ढांचे की जल्द मरम्मत कराई जाए। जल जीवन मिशन को प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीणों को राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें