फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीडीसी सदस्य ने किया ट्रांसफार्मर व पैसेंजर शेड का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। ब्लॉक मैरा मांदरेया की पंचायत नरड़ी के गांव देवनगर में जिला विकास परिषद सदस्य सुरेश शर्मा ने 63 केवीए के नए ट्रांसफार्मर व पैसेंजर शेड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


गांव देवनगर के लोगों को लो वोल्टेज की समस्या का वर्षों से सामना करना पड़ रहा था। जनता दरबार के दौरान इस मुद्दे को ग्रामीणों ने सुरेश शर्मा के समक्ष उठाया था, जिस पर उन्होंने जिला विकास परिषद निधि से ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था।

इस दौरान सुरेश शर्मा ने कहा कि जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। बीते चार वर्षों में ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा में लो वोल्टेज से जूझते कई गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। आने वाले समय में शेष गांवों में भी यह समस्या दूर की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गांव के युवाओं को क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मिल्खी राम, मंडल महामंत्री अशोक पुरोहित, अक्षय मगोत्रा, सूबेदार सत्यपाल, रिटायर्ड ईओ सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार, सूबेदार सुखदेव राज और रशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें