पुंछ। प्रदेश भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल मंगलवार को प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन के साथ पुंछ जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी जिला कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। सभी मंडलों व बूथ स्तर पर पिछले तीन महीने में किए गए कार्यों व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों को स्वदेशी अपनानेे, सामाजिक एकता बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को हर बूथ पर सुनने का आह्वान किया। काैल ने प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी की ओर से पुंछ में यह कहने पर कि केंद्र सरकार हमें काम नहीं करने देती है को लेकर नेकां पर निशाना साधा। कहा कि चाैधरी तो चाैधरी हैं वह और सीएम उमर अब्दुल्ला कुछ भी कहते हैं। अपनी नाकामियां छुपाते हैं। श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज मामले पर काैल ने कहा कि यह संघर्ष समिति और श्राइन बोर्ड के बीच का मामला है। श्राइन बोर्ड जो कर रहा है वह जगजाहिर है। संघर्ष समिति अपना काम कर रही है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। संवाद