फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेवा ज्योति यात्रा निकालकर मनाया मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। मुख्य कार्यक्रम जम्मू में हुआ। यहां एक स्थानीय रिजॉर्ट में प्रदेश पदाधिकारियों समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत संकल्प सभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना।
विज्ञापन

इससे पूर्व पंडित प्रेमनाथ डोगरा चौक तक सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ज्योति स्थापित की और पंडित प्रेमनाथ डोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश महाजन, महासचिव संजीता डोगरा, आरएसएस के क्षेत्रीय समन्वयक अशोक कौल, विधायक शाम लाल शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, चौधरी विक्रम रंधावा, अरविंद गुप्ता, राजीव भगत, सुरेंद्र भगत, मोहन लाल, प्रो. घारू राम और देवयानी राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें