फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पांच ब्लॉक में उतारे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भाजपा के आरएस पुरा जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा की अध्यक्षता में पार्टी के पांच ब्लाकों के बीडीसी चुनाव के प्रत्याशियों को टिकटों का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा के एमएलसी बिक्रम रंधावा, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा, भूपन्द्रि सिंह, महिला मोर्चा आरएस पुरा जिला प्रधान मीता शर्मा, पार्षद गुरमीत कौर रंधावा, संगठन मंत्री नरेश शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। मीरां साहिब ब्लाक से सरपंच दलीप कुमार, आरएस पुरा सरपंच युवराज सिंह, सरपंच सुचेतगढ़ तरसेम सिंह, बिश्नाह के सरपंच सुरजीत कुमार व अरनिया से सरपंच कुलदीप कुमार को टिकट दी गई। भाजपा के एमएलसी बिक्रम रंधावा, आरएस पुरा जिला प्रधान बृजेशवर सिंह राणा, पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता बीडीसी चुनाव के लिए बनाए प्रत्याशियों को भारी मतों से कामयाब बनाने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें