आरएस पुरा। भाजपा जिला आरएस पुरा प्रधान ब्रजेश्वर सिंह राणा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उपजिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व राज्यमंत्री भूषण डोगरा सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं, हनुमान चौक पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल ने पदाधिकारियों की मौजूदगी में केक काट एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश की कमान संभालते हुए सौ दिन के भीतर कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पार्टी की मजबूत नीतियों को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
मीरां साहिब कस्बे के दरसोपुर गांव में युवा नेता दलीप कुमार की अध्यक्षता में सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चो को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर खेलने का समान व शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान स्कूल के कई शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।