-गांव में कम्युनिटी भवन बनाने के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा साहिब। ब्लाक मीरां साहिब के पूर्व वीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने रविवार को गांव कत्याल का दौरा कर ग्रामीणों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। लोगों को जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अपनी ओर से दो लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
कांग्रेस नेता ध्यान सिंह की अध्यक्षता मेें हुए कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य प्रधान राजेन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह माैजूद रहे। ध्यान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया होने पर विशेष कर किसान व मजदूर वर्ग के लोगों की अनदेखी हो रही है। किसानों की फसलों की उचित कीमत तय करने की मांग की अनदेखी की जा रही है। देश के लोग बदलाव चाहते हैं और आने वाले दिनों में लोग वोट के माध्यम से जवाब देंगे। पूर्व वीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि गांव में कम्युनिटी भवन नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी ओर से जमीन खरीदने के लिए दो लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई है। उन्होने कहा कि दस वर्षों के केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों ने देख लिया है। भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया करवाने में सरकार विफल रही है। हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने की बजाय कई विभागों का निजीकरण कर पूंजिपतियाें को बेच दिया गया है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।