अरनिया। भाजपा नेता और पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने गांव निक्की कूल में लोगों के साथ बैठक की। इसमें गांव सहित अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। लोगों ने अपनी समस्याओं को उजागर करते हुआ बताया कि चार साल में विकास रुका है। बिश्नाह की जनता से खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने पूर्व विधायक से अपील की कि गांव में गालियों व नालियों के कार्य शुरू कराए जाएं, क्योंकि बारिश के दिनों में लोगों को दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। पूर्व विधायक ने कहा कि जल्द से जल्द लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ मिला है। जो फसल खराब हुई थी उसका भी लाभ मिला है। लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, भारत भूषण सैनी, बिट्टू शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद