फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेकां-पीडीपी ने नफरत फैलाकर आपसी दूरियां बढ़ाईं’

विज्ञापन
political news - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा की मासिक बैठक में रविवार को पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाने के लिये भाजपा ने काफी इंतजार किया। केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिया वह सही है। जम्मू कश्मीर में नेकां और पीडीपी ने लोगों में नफरत फैला कर आपसी दूरियां बना दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा खत्म होने पर कई लोग क्षेत्र में विकास कार्य कम होने की बात कर रहे हैं। मगर दोनों क्षेत्रों में विकास चरम सीमा पर होंगे। युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। देश की बड़ी कंपनियां यूनिट स्थापित करेंगी। शीघ्र ही हालात सम्मान जनक होने पर जम्मू कश्मीर को शीघ्र ही राज्य का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग अशांति फैलाने की फिराक में हैं। इस अवसर पर सरपंच जगदीश शर्मा, सुभाष लंगर, गुल्लू राम, कुलदीप सिंह, दीदार हुसेन, शिल्प महाजन आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें