फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो और स्विफ्ट की टक्कर में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव अदलेहर में रविवार दोपहर में आल्टो और स्विफ्ट कार की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बिश्नाह अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रामकृष्ण पुत्र हजारा सिंह, अंजू बाला पत्नी रामकृष्ण व बेटा तरुण निवासी अरनिया तथा डार सिंह पुत्र रामकृष्ण, राम दुलारी पत्नी डार सिंह व बेटा महेंद्र सिंह, विमला देवी पत्नी रामकृष्ण, आकर्षित पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी मरोड़ के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रामकृष्ण पत्नी व बेटे के साथ स्विफ्ट कार पीबी 09 के- 5678 से बिश्नाह की ओर जा रहे थे। जबकि आल्टो कार जेके-02 बीडब्ल्यू-0584 में डार सिंह आदि बिश्नाह से अरनिया की ओर आ रहे थे। इस बीच अदलहर में टक्कर हो गई। दोनों कारों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें