फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधानसभा चुनाव में क्षेत्रिय दलों के साथ गठबंधन कर सकती है कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रीनगर में पहुंचीं अल्का लांबा ने दिए संकेत, भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

श्रीनगर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सकती है। इस पर बातचीत चल रही है लेकिन पार्टी नेतृत्व ने कोई फैसला नहीं लिया है।
रविवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरीनाग में एक महिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में नेकां के साथ गठबंधन कर कश्मीर में तीन में से दो सीटें जीतीं। अब विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन के फैसले पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यहां स्थानीय नेतृत्व के साथ बातचीत की है। जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे वापस आ रहे हैं और हम सभी का स्वागत करते हैं। लांबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ''''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'''' अभियान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कोलकाता में जूनियर डॉक्टर, उत्तराखंड में नर्स की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री सिर्फ खोखले भाषण दे रहे हैं। गुजरात की बेटी बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, लेकिन आरोपी रिहा हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें