फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां तैयार, उम्मीदवारों की पहली सूची 20 के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्टी उपाध्यक्ष उमर ने कहा-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 20 अगस्त को पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। भाजपा के अतिआत्मविश्वास की टिप्पणी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे के बावजूद भाजपा ने 240 सीटें जीतीं। उस पार्टी को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। हम सीटों की गिनती नहीं कर रहे हैं। भाजपा हमेशा यहां सीटों की गिनती करती है। इसके साथ ही करनाल के पूर्व एमएलसी जावेद मीरचाल ने श्रीनगर के गुपकार स्थित फारूक अब्दुल्ला के निवास पर नेशनल कॉन्फ्रेंस जॉइन की। उमर ने कहा, नेकां के लिए यह सौभाग्य की बात है। जावेद मीरचाल जैसे नेता के आने से पार्टी और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें