फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2019 के फैसले ने लोगों का दम घोंटा : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वर्ष 2019 के फैसले ने लोगों का दम घोंट दिया है और इसीलिए लोग उस फैसले के खिलाफ वोट करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और एक हालिया ऑडियो से पुष्टि हुई है कि वहां ऐसे लोग हैं, जो पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, लेकिन पीडीपी लोगों के दिल और दिमाग में है। यह बात उन्होंने सोपोर के सैदपोरा इलाके में एक सार्वजनिक रैली में कही। मुफ्ती ने लोगों की आवाज को संसद तक ले जाने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और आकांक्षाओं के लिए लड़ने के महत्व पर जोर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और गिरफ्तारियों का आरोप लगा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव वाले क्षेत्रों में भय के माहौल और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है। महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पुलवामा क्षेत्र में मतदान बाधित हुआ, क्योंकि उन्हें पता है कि पीडीपी की दक्षिण कश्मीर में अच्छी पकड़ है। कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका उमीदवार ही जीतेगा। बता दें कि बारामुला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 20 अप्रैल को होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें