फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरुण गुप्ता बने जिला उधमपुर भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर के 22 मंडल अध्यक्षों की सर्व सहमति के साथ भाजपा हाईकमान ने अरुण गुप्ता को ही जिला प्रधान के पद पर बरकरार रखा है। चुनाव आयोग की टीम में विधायक युद्धवीर सेठी ने ओबजर्वर, डिप्टी मेयर जम्मू पूर्णिमा शर्मा ने रिटर्निंग आफिसर और राकेश शर्मा व सुमित गुप्ता ने एआरओ की भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक मंडल अध्यक्षों के लिए सुझाव मांगे थे। जिसके चलते अरुण गुप्ता को सर्वसहमति के साथ एक बार फिर भाजपा जिला प्रधान के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिसकी अधिकारिक तौर पर भाजपा कार्यालय उधमपुर में घोषणा की गई। उनको बधाई देेने के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ का तांता लगा रहा। गुप्ता ने पार्टी हाई कमान, प्रदेश पदाधिकारी, जिले के चारों विधायकों और मंडल व बूथ अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक बार फिर से उन पर अपना विश्वास जताया है। अरुण गुप्ता के मात्र दो साल के कार्यकाल में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जिले चारों सीटों पर भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। जबकि लोकसभा चुनाव में भी उधमपुर से भारी बहुमत के साथ भाजपा सांसद को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें