फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां को सत्ता से मोह, इस्तीफे की बात नाटक : लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष व हंदवाड़ा विधायक सज्जाद लोन ने कहा कि नेकां को सत्ता से गहरा मोह है। आरोप लगाया कि राज्य के दर्जे की बहाली के नाम पर इस्तीफे की बात सिर्फ एक नाटक है। उन्होंने बुधवार को नेकां नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी हर दौर में सत्ता से चिपकी रही है, चाहे स्वायत्तता प्रस्ताव खारिज हुआ हो या अनुच्छेद 370 हटाया गया हो। नेकां के इतिहास में कभी किसी नेता ने इस्तीफा नहीं दिया और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा। लोन ने कहा कि अगर वे वास्तव में गंभीर हैं, तो अब इस्तीफा दें। हम भी देंगे और फिर जंतर-मंतर पर मिलकर विरोध करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें