नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता। श्रोत स्वंय
जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी का पवित्र मंदिर हर भारतीय का है। चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या पंथ का हो। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बाद दी गई टिप्पणी पर कहा कि भाजपा का यह विभाजनकारी राजनीति का एक नया निचला स्तर है। धर्म एकता के लिए है, वोटों के लिए नहीं। गुप्ता का कहना है कि माता वैष्णो देवी ने कभी लोगों को हिंदू या मुसलमान में नहीं बांटा। वह सबकी माता हैं। इस पवित्र स्थान में धर्म को लाना घटिया राजनीति की पराकाष्ठा है। ब्यूरो