फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायकों के लिए आचार संहिता बनाएगी आचार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की आचार समिति विधायकों के कार्य व्यवहार और मार्गदर्शन के लिए आचार संहिता बनाएगी। यह निर्णय आचार समिति की बैठक में वीरवार को लिया गया। समिति की बैठक श्रीनगर के एलए कांप्लेक्स में सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सलाथिया ने कहा कि सदन के भीतर और बाहर विधायकों का व्यवहार लोकतंत्र के मानकों को अनुरूप होना जरूरी है। विधायकों को यह ध्यान रखना होगा कि हमारा आचरण विधायी कामकाज में जवाबदेही, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक बेंचमार्क की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर और बाहर सदस्यों के आचरण का मार्गदर्शन करने के लिए नैतिकता और व्यवहार के मानकों पर व्यापक दिशा निर्देश तैयार किए जाएंगे।
बैठक में विधायक जावेद इकबाल, शेख अहसान अहमद, जफर अली खटाना, रफीक अहमद नाइक, डॉ. सज्जाद शफी, अरविंद गुप्ता, दलीप सिंह, सुरिंदर कुमार, खुर्शीद अहमद शेख और मेहराज मलिक उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें