भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर महासचिव संगठन तक उपलब्धियां गिना रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। रविवार को शहर के एक छोर पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा थे, तो दूसरी ओर महासचिव संगठन अशोक कौल। जम्मू उत्तर के दोमाना में सत शर्मा ने संकल्प सभा में कहा कि आवास से लेकर स्वास्थ्य, बिजली से लेकर उद्यमिता तक हर क्षेत्र में लोगों को ध्यान में रखकर बदलाव हुए हैं। ये 11 साल एक विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प के प्रमाण हैं। सुचेतगढ़ में सभा के दाैरान अशोक कौल ने कहा, विकसित भारत संकल्प सभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, यह एक आंदोलन है। सतवारी मंडल में भाजपा महासचिव और अभियान प्रभारी विबोध गुप्ता ने कहा कि संकल्प सभाएं हमारे लिए लोगों से फिर से जुड़ने, अपने लक्ष्यों की पुष्टि करने और पिछले 11 वर्षों में लाए गए सकारात्मक बदलाव की रिपोर्ट करने का एक अवसर है।