फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मिशन विकसित भारत में सबका साथ जरूरी : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा- 2047 तक समृद्ध भारत का सपना सब मिलकर करेंगे साकार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह सपना सिर्फ एक संकल्प नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक मिशन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यह बात उन्होंने सुचेतगढ़ के चोहला मंडल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कही।
विज्ञापन


गुप्ता कहा कि देश में पिछले ग्यारह वर्षों में व्यापक बदलाव हुए हैं। निर्णायक, पारदर्शी और समावेशी शासन के चलते देश में आर्थिक अनुशासन आया है, जनता की भागीदारी बढ़ी है और जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर बंटवारे की राजनीति को विकास और एकता की सोच ने पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर विधायक प्रो. गारूराम , भाजपा जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी, प्रभारी राजिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, देवी दत्ता और कार्यक्रम समन्वयक नथा राम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें