फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर भाजपा का मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक, पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश
विज्ञापन

- बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने पर जोर

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्टी मुख्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को ''''विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण 11 साल'''' अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने की।

बैठक में इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का आह्वान है। विकसित भारत की यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मजबूत नींव पर खड़ी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और सुधारों ने संभव बनाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदर्शनी, कोना बैठक, पेशेवर लोगों से संवाद, प्रेस वार्ता, पर्चे वितरण और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रमों को योजना के तहत प्रभावी तरीके से चलाया जाए। शर्मा ने बूथ स्तर पर समन्वय को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग से सक्रिय जुड़ाव बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अभियान प्रभारी एडवोकेट विबोध गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में तथ्य आधारित संपर्क सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महाअभियान को जन-जन तक ले जाने के लिए हर जिले में चरणबद्ध तरीके से आयोजन किए जाएंगे और इसे बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से पहुंचाया जाएगा। बैठक में मुख्यालय प्रभारी व पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, सह प्रभारी पवन शर्मा, रेखा महाजन, राकेश महाजन, डॉ. प्रदीप महोत्रा, प्रो. कुलभूषण महोत्रा, भी शामिल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें