फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा की रिपोर्ट में दो हजार, नेकां ने बताए दस हजार घर बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाकिस्तान की गोलाबारी में बर्बाद घरों की मरम्मत पर टकराव की मुद्रा में सत्ता पक्ष और विपक्ष
विज्ञापन

- केंद्र सरकार देगी एक और दो लाख की अतिरिक्त मदद
- नेशनल कान्फ्रेंस और भाजपा ने नुकसान के आकलन को बनाई थी अलग-अलग टीमें
राकेश शर्मा

जम्मू। पाकिस्तान की करतूत से घर गंवाने वाले दो हजार परिवारों के जख्मों पर केंद्र सरकार मरहम लगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोलाबारी में बर्बाद घरों को अतिरिक्त मदद के फैसले ने यह उम्मीद जगाई है। लेकिन इस आंकड़े पर सत्ताधारी दल नेशनल कान्फ्रेंस और विपक्षी दल भाजपा टकराव की मुद्रा में आ गए हैं।
दोनों ही पार्टियों ने पाकिस्तानी गोलाबारी के बाद विधायकों की टीमें बनाकर अपना-अपना सर्वे किया है। इस सर्वे की रिपोर्ट में दोनों के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। सत्ताधारी दल नेशनल कान्फ्रेंस ने दस हजार घरों के बर्बाद होने की रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। जबकि भाजपा की रिपोर्ट में दो हजार घरों के बर्बाद होने का जिक्र शामिल है। तीसरी रिपोर्ट जो राजस्व विभाग के माध्यम से बनी है भाजपा के आंकड़ों के बेहद करीब है।
विज्ञापन

अब केंद्र सरकार आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख और ध्वस्त हो चुके मकानों के लिए दो लाख रुपये की अतिरिक्त मदद करेगी। अब तक आंशिक तौर पर प्रभावित परिवारों को 6500 रुपये और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घरों के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की मदद का प्रावधान है और इसी क्रम में प्रशासन ने जम्मू, राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा और बारामूला में प्रभावित परिवारों के लिए मदद पहुंचाई है।अब इन परिवारों को एक और दो लाख की अतिरिक्त मदद मिलेगी।


भाजपा की रिपोर्ट में दो हजार घर
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, विधायक नरेंद्र सिंह, शामलाल शर्मा, आरएस पठानिया और अशोक कौल की अगुवाई में कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने पुंछ, राजौरी, उड़ी, तंगधार, नौशेरा, अखनूर, अर्निया, आरएसपुरा समेत अन्य प्रभावित इलाकों में जाकर नुकसान का आकलन किया और इस नुकसान की रिपोर्ट गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल को भेजी थी। इस रिपोर्ट में करीब दो हजार घरों के प्रभावित होने का जिक्र है और रिपोर्ट में शामिल लोगों को राहत मिलने वाली है।

एनसी ने बनाई दस हजार घरों की रिपोर्ट
नेशनल कान्फ्रेंस ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। नेशनल कान्फ्रेंस में विधायक एजाज अहमद, जाविद अहमद मिरचल और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने दस हजार घरों के प्रभावित होने की रिपोर्ट बनाई थी। इस रिपोर्ट में केंद्र सरकार से प्रभावित परिवारों को मदद की बात कही गई थी।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार उठाए जाएंगे कदम : विभाग
आपदा प्रबंधन पुनर्वास के डिप्टी इंसीडेंट कमांडर राजेश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के हमले में प्रभावित मकानों को पुरानी दर से भुगतान किया गया है। अब प्रधानमंत्री ने घोषणा की है। विभाग इस घोषणा के अनुरूप आने वाले आदेशों का अनुसरण करेगा और जो भी लोग प्रभावित होंगे, उन्हें उचित मुआवजा प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। आदेश आने के बाद इन परिवारों के खाते में अतिरिक्त राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें