फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट आवंटन में जिला नेतृत्व की ली जाएगी राय : खरगे

विज्ञापन
नई दिल्ली में जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की बैठक में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन
विज्ञापन
ब्लाॅक और जिला पर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे, नई दिल्ली में जिला अध्यक्षों की बैठक,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ब्लाॅक और जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट आवंटन में जिला अध्यक्षों की राय ली जाएगी, क्योंकि वे जमीनी स्तर पर जानकार हैं। वे हमारे योद्धा हैं और उनका मान सम्मान बढ़ाया जाएगा। लेकिन जो काम नहीं करेगा उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। दोनों पार्टी नेता इंदिरा गांधी भवन नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।
पार्टी अध्यक्ष खरगे ने जोर दिया कि संगठन को जिला स्तर पर और ताकत दी जाएगी। ब्लाॅक और जिला स्तर पर ध्यान बढ़ाया जाएगा। पार्टी ने जिला स्तर के नेतृत्व में चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पांच साल के लिए चुनाव की तैयारी करें, छह महीने या एक साल के लिए नहीं। मौजूदा सरकार गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े लोगों के अधिकारों के खिलाफ है। इसलिए हमें और मजबूती से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के विचारों और कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी जिला अध्यक्ष है। आज सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने का अभियान सबसे बड़ी चुनौती है। हमें इससे उसी तरह लड़ना है, जैसे 1947-48 में कांग्रेस ने लड़ा था। जम्मू कश्मीर से राजोरी के जिला अध्यक्ष शब्बीर खान सहित कश्मीर, कारगिल, लेह से अध्यक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। इस बैठक में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उन नेताओं को भी शामिल किया गया जिन्हें प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कश्मीर में नया जिला अध्यक्ष बनाया है। बैठक में जीए मीर, प्रभारी डा. नसीर हुसैन आदि मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि डा. हुसैन 15 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्रा और मीर के खिलाफ नारेबाजी
नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और जीए मीर के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाए कि इन नेताओं ने कश्मीर में पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके भाजपा और पीडीपी के लोगों को पार्टी में आगे लाया। इन नेताओं की गलत नीतियों से जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को लगातार हार देखनी पड़ी है। उन्होंने तारिक कर्रा और मीर को हटाओ, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस बचाओं, के नारे लगाए। वहीं, पार्टी प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये वे लोग थे जिन्हें पार्टी से बगावत करने पर निकाला गया है। इनमें कईयों ने दूसरे दल से चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें