फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के स्थापना दिवस पर जम्मू-कश्मीर आएंगे शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूरे सुरक्षा अमले के साथ छह अप्रैल से जम्मू कश्मीर के तीन दिनी दौरे पर आ रहे हैं। वह जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और विकास की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

छह अप्रैल की शाम को अमित शाह शाम जम्मू पहुंचेंगे। जम्मू में भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान प्रदेश की भाजपा कार्यकारिणी के साथ रामनवमी भी मनाएंगे। पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर भी समीक्षा की जा सकती है। सात अप्रैल को शाह कठुआ के हीरानगर सीमा पर जाएंगे, जहां बीएसएफ की सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा करेंगे।
दोपहर को राजभवन जम्मू में कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान होने वाले चारों पुलिस कर्मियों के परिवारों से मिलेंगे व दुख साझा करेंगे। दोपहर बाद में वह श्रीनगर जाएंगे। वहां सुरक्षा को लेकर दो बैठकें होंगी।
विज्ञापन

पहली यूनिफाइड कमांड की बैठक में सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी इसका हिस्सा होंगे। एलजी मनोज सिन्हा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। दूसरी बैठक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर होगी। अगले दिन 8 अप्रैल की दोपहर अमित शाह जम्मू कश्मीर की प्रदेश में चलने वाली विकासशील योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में एलजी व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें