प्रेस वात्रा करते डा. अभिजीत जसरोटिया। स्त्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. अभिजीत जसरोटिया ने सिंधु जलसंधि को लेकर कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने सिंधु जलसंधि पर हस्ताक्षर करके एक गंभीर समझौता किया था। डाॅ. जसरोटिया ने कहा कि वर्ष 1960 में भारत और पाकिस्तान ने सिंधु जलसंधि पर हस्ताक्षर किए थे, जो नेहरू की एक बड़ी भूल थी। ब्यूरो