कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा। स्त्रोत सोशल मीडि
जम्मू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने पार्टी कार्यालय जम्मू में अटल विरासत सम्मेलन में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर में अटल बिहारी वाजपेयी की याद में करवाए जाएंगे। साथ ही उनके मूल्यों और दृष्टिकोण को उजागर किया जाएगा। कार्यक्रम हर जिले में आयोजित किए जाएंगे। इनमें वरिष्ठ नागरिकों, विद्वानों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता और समावेशी विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। प्रमुख विचारकों और नेताओं के साथ बातचीत होगी। भाजपा महासचिव एवं सह-संयोजक विबोध गुप्ता को कश्मीर में कार्यक्रमों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो